businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बेंटले टोरकल हुई लॉन्च, 2.8 सेकेंड में पकड़ती है 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड

Source : business.khaskhabar.com | Sep 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bentley torquel launched accelerates from 0 to 100 kmph in 28 seconds 847431
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत में लग्जरी वाहनों को काफी पसंद किया जा रहा है। लग्जरी कार निर्माता बेंटले की ओर से हाल में ही नई इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Bentley Torcal को पेश कर दिया गया है। इस कार में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। 

भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। बेंटले की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई इलेक्ट्रिक कार टोरकल को पेश कर दिया है। निर्माता की यह कार लाइनअप की चौथी कार है, लेकिन इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बेंटले की यह पहली कार है। 

ये है खासियत: 

निर्माता की ओर से इस कार में इलूमिनेटिड फ्रंट ग्रिल, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, 21 और 22 इंच अलॉय व्हील, 90 लीटर फ्रंक, 460 लीटर बूट स्पेस, पंचर रिपेयर किट, फेशियल रिकाग्निशन कैमरा, ADAS, हेड्स अप डिस्प्ले, रोटरी डायल, मूड लाइटिंग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। 

इतनी दमदार बैटरी: 
बेंटले की ओर से इस कार को दो वेरिएंट में ऑफर किया गया है। जिसमें कोर और एस वेरिएंट शामिल हैं। एस वेरिएंट में दी गई बैटरी से 888 हॉर्स पावर और 1350 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। जो अब तक किसी भी बेंटले में सबसे ज्यादा ताकतवर कार के तौर इसे ऑफर करती है। इसे सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। सिंगल चार्ज में यह कार 600 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है। फास्ट चार्जर से इसे 16 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। 

जल्द होगी लॉन्च: 

निर्माता की ओर से अभी इस कार को ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया है। भारत में इस कार को 2027 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इतनी होगी कीमत: बेंटले की ओर से जब इसे लॉन्च किया जाएगा, तभी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस कार को भारत में पांच करोड़ रुपये के आस पास की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0