businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस 782 स्कोर के साथ ग्राहक संतुष्टि में अव्वल

Source : business.khaskhabar.com | Apr 29, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tops in customer satisfaction with tvs 782 score 205991नई दिल्ली। जे.डी. पावर द्वारा कराए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि टीवीएस 782 स्कोर के साथ ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में अव्वल रही। होंडा 749 के स्कोर के साथ दूसरे पायदान पर रही।

यह अध्ययन भारत के 45 शहरों में 7,310 दोपहिया मालिकों के मूल्यांकन पर आधारित है। इन मालिकों ने नवंबर, 2014 से मार्च, 2016 के बीच दो-पहिया वाहन खरीदे थे और मूल्यांकन के तीन महीनों के भीतर सर्विस का अनुभव हासिल किया था। यह अध्ययन नवंबर, 2016 से मार्च, 2017 के बीच किए गए।

जे.डी. पावर सिंगापुर के निदेशक कौस्तुभ रॉय ने कहा, ‘‘संचार मानकों को बेहतर ढंग से पूरा करना न सिर्फ  सेवा संतुष्टि में सुधार के लिए जरूरी है बल्कि ग्राहकों की बेहतर वफादारी और वकालत से लाभ उठाने के लिहाज से डीलर और विनिर्माता के लिए भी यह जरूरी है।’’

इस अध्ययन में कुल पांच कारकों (महत्व के लिहाज से सूचीबद्ध) के आधार निष्कर्ष निकाला गया। इनमें वाहन पिक-अप (22 फीसदी), सेवा सलाह (21 फीसदी), सेवा गुणवत्ता (20 फीसदी) और सेवा शुरू करना (18 फीसदी) शामिल रहे। कुल ग्राहक संतुष्टि को 1,000-प्वॉइंट स्केल पर मापा जाता है। (आईएएनएस)

[@ पासवर्ड लॉक गुजरे जमाने की बात, देखिए कुछ हाईटेक तकनीक]


[@ ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, तो ये कोर्स संवारेंगे आपकी जिंदगी!]


[@ बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों का लंबा कद अभिनेताओं के लिए आफत ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0