businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब अपने यूजर्स को वीडियो हटाने का कारण बताएगा टिकटॉक

Source : business.khaskhabar.com | Oct 23, 2020 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tiktok to tell users why their videos were removed 456506नई दिल्ली। शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक ने घोषणा की है कि अब वह अपने यूजर्स को उनके वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाने का कारण भी बताएगा। प्रभावित यूजर्स के पास हटाए गए कंटेंट के लिए अपील करने का विकल्प होगा।

टिकटॉक ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा, "हम वीडियो बनाने वाले को बताएंगे कि किस नीति का उल्लंघन किया गया था, जिससे वीडियो को हटाया गया और साथ ही वीडियो निर्माता को अपील करने की क्षमता दी जाएगी।"

भारत में बैन हो चुकी और अमेरिका में अस्थिरता का सामना कर रही है कंपनी ने कहा कि वे पिछले कुछ महीनों से इससे जुड़े एक नए नोटिफिकेशन अधिसूचना प्रणाली के साथ प्रयोग कर रहे हैं, ताकि क्रिएटर्स कंटेंट हटाने को लेकर अधिक स्पष्टता हो सके।

चीन की कंपनी बाइटडांस के अंतर्गत आने वाली टिकटॉक ने कहा, हमारे लक्ष्य हमारे मंच पर कंटेंट के बारे में गलतफहमी को कम करने के लिए हमारे कम्यूनिटी गाइडलाइंस के आसपास पारदर्शिता और शिक्षा को बढ़ाने के लिए हैं और परिणाम आशाजनक हैं।

टिकटॉक ने कहा कि उसने वीडियो हटाने के संबंध में यूजर्स से अनुरोधों में 14 प्रतिशत की कमी देखी है।

गौरतलब है कि सितंबर में ओरेकल और वॉलमार्ट ने टिकटॉक को अमेरिकी प्रतिबंध से बचाने के लिए एक साथ आकर एक नई कंपनी बनाई, जिसका नाम है टिकटॉक ग्लोबल है। इसका मुख्यालय अमेरिका में होगा। (आईएएनएस)

[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]


[@ शर्मनाक! पत्नी से गैंगरेप और पति को पीट-पीटकर मार डाला]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0