businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 26, 2025 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 the market cap of seven of the top 10 companies in the indian stock market increased by rs 155 lakh crore 762817मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के मार्केट कैप में 1,55,710.54 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है। इसकी वजह घरेलू बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन था। 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है। शीर्ष 10 में जिन कंपनियों के मार्केट कैप में वृद्धि हुई है, उनमें भारती एयरटेल, टीसीएस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का नाम शामिल हैं। 
वहीं, दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में गिरावट हुई है। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,126.6 करोड़ रुपए बढ़कर 11,08,021.21 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 34,938.51 करोड़ रुपए बढ़कर 6,33,712.38 करोड़ रुपए हो गया है। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 13,892.07 करोड़ रुपए बढ़कर 8,34,817.05 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 11,947.17 करोड़ रुपए बढ़कर 6,77,846.36 करोड़ रुपए हो गया। 
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,779.11 करोड़ रुपए बढ़कर 11,57,014.19 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एलआईसी का मूल्यांकन 2,340.25 करोड़ रुपए बढ़कर 5,62,513.67 करोड़ रुपए हो गया। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 43,744.59 करोड़ रुपए घटकर 9,82,746.76 करोड़ रुपए रह गया। एचयूएल का मूल्यांकन 20,523.68 करोड़ रुपए घटकर 5,91,486.10 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,983.68 करोड़ रुपए घटकर 15,28,227.10 करोड़ रुपए रह गया। 
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड की बैठक, दूसरी तिमाही नतीजे, आईआईपी डेटा, अमेरिका-चीन ट्रेड डील और अमेरिका-भारत ट्रेड डील से बाजार की दिशा तय होगी। अगले हफ्ते कई प्रमुख कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे। इनमें इंडियन ऑयल, टीवीएस मोटर कंपनी, एलएंडटी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, बीईएल और एसीसी का नाम शामिल है। -आईएएनएस

[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0