businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दोपहिया वाहन में होंडा 13 राज्यों में नंबर 1 ब्रांड

Source : business.khaskhabar.com | Oct 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the honda two wheelers is no 1 brand in 13 states 106497नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल देश के 11 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक बिकने वाला दोपहिया ब्रांड बन गया है। इन 13 राज्यों का बाजार पूरे देश के उद्योग में 33 फीसदी का योगदान देता है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स (सियाम) के वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के आंकड़ों के अनुसार होंडा की विकास दर दोपहिया वाहन उद्योग से भी तेज रही है और यह 50 फीसदी रही है।

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, आटोमेटिक स्कूटर बाजार में होंडा 58 फीसदी हिस्सेदारी के साथ अव्वल है। होंडा भारत के 19 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में दोपहिया उद्योग की तुलना में तेजी से विकास कर रहा है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि होंडा के दोपहिया वाहनों के प्रति बढ़ती प्राथमिकता ने होंडा को 11 राज्यों (महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश) और दो केंद्र शासित प्रदेशों (चंडीगढ़, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह) में ‘सर्वाधिक बिकने वाला दोपहिया ब्रांड’ बना दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में इसकी कुल 27 फीसदी बाजार हिस्सेदारी की तुलना में चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर में होंडा की कुल बाजार हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा है; महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप में 40 फीसदी से ज्यादा है; और पंजाब, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और नागालैंड में 30 फीसदी से ज्यादा है।’’

होंडा की इस उपलब्धि पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ कीटा मुरामात्सु ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में होंडा ने उद्योग जगत (22 फीसदी) की तुलना में 50 फीसदी तेजी से वृद्धि की है। होंडा दोपहिया वाहन अब 11 राज्यों एवं दो केन्द्रशासित प्रदेशों का ‘सबसे पसंदीदा दोपहिया ब्रांड’ है। 15 साल पहले पेश किया गया स्कूटर एक्टिवा भारत में स्कूटर क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आया है। आज एक्टिवा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन है। सबसे खास बात यह है कि मोटरसाइकिल पसंद करने वाले राज्य भी अब स्कूटरों की ओर रुख कर रहे हैं।’’

गुलेरिया ने कहा, ‘‘दोपहिया उद्योग में स्कूटरों की ओर उपभोक्ताओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। भारत में होंडा दोपहिया वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऑटोमेटिक स्कूटरों की बात करें तो चंडीगढ़ में होंडा की बाजार हिस्सेदारी 89 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 70 फीसदी से ज्यादा, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 60 फीसदी से अधिक है।’’

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, 21 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में स्कूटर खंड सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। 2016 की पहली तिमाही के लिए राज्यवार जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार ऑटोमेटिक स्कूटर खंड 21 राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश में दोपहिया वाहन उद्योग की तुलना में तेजी से विकसित हो रहा है।

गुलेरिया ने कहा कि होंडा ने त्योहारों के लिए कुछ योजनाएं पेश की हैं, खरीदार 31 अक्टूबर तक इसका लाभ उठा सकते हैं। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0