businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मध्य पूर्व में तनाव, रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान

Source : business.khaskhabar.com | Mar 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 tensions in the middle east rupee movement and crude oil prices will determine the stock market trend next week 800282बिजनेस डेस्क। मुंबई
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। मध्य पूर्व में तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की चाल में तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध करीब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है और दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल तनाव को समाप्त करने को कोई संकेत नहीं मिले हैं। 

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर चेतावनी दी है और इससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की उम्मीद है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 प्रतिशत और एक महीने में 57.35 प्रतिशत बढ़ चुका है। ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की निगाहें होंगी। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल भी शेयर बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। 

बीते हफ्ते, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो 93.71 पर पहुंच गया था। बीते हफ्ते एफआईआई ने शेयर बाजार में करीब 29,718.9 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। हालांकि, डीआईआई द्वारा 30,642 करोड़ रुपए का मजबूत निवेश करने से गिरावट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली। 16-20 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, सेंसेक्स 74,523.96 और निफ्टी 23,114.50 पर बंद हुआ। 

सूचकांकों में डिफेंस, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिनमें क्रमशः 2.41 प्रतिशत, 1.91 प्रतिशत और 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके विपरीत, ऑटो और मेटल शेयरों ने अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई और सप्ताह के दौरान क्रमशः 2.15 प्रतिशत और 1.06 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। ​​ -आईएएनएस

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]