टेक्नोलॉजी ने डीमैट अकाउंट ओपनिंग को आसान बनाया, टियर 2 और 3 शहरों से भारी मात्रा में खुल रहे खाते : एनएसडीएल
Source : business.khaskhabar.com | Aug 19, 2026 | 

बिजनेस डेस्क। मुंबई टेक्नोलॉजी ने डीमैट अकाउंट ओपनिंग को काफी आसान बना दिया है। इससे टियर 2 और 3 शहरों से भारी मात्रा में डीमैट खाते खुल रहे हैं। यह बयान मंगलवार को एनएसडीएल के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर पाटिल ने दिया।
मुंबई में आयोजित'ग्रेट इंडियन बॉन्ड फेस्टिवल' (ग्रिप) के साइडलाइन में पाटिल ने कहा, "पहले के समय में डीमैट अकाउंट खुलने में काफी समय लगता था, लेकिन जब से टेक्नोलॉजी आई है। इसने सब कुछ बदल दिया है और अब आप घर बैठे अकाउंट खोल सकते हैं और टियर 2 और 3 शहरों से भारी मात्रा में खाते खुल रहे हैं।"
पाटिल ने आगे कहा कि बॉन्ड मार्केट को लेकर निवेशकों को काफी कम जानकारी है। ग्रिप में सेबी, एनएसडीएल और अन्य पक्षकारों आए हुए हैं, जिससे बॉन्ड मार्केट को लेकर निवेशकों में जागरूकता फैलाई जा सके और बताया जाए कि कैसे वे इसका फायदा उठाकर लाभ कमा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए ग्रिप के सीईओ वैभव लड्डा ने कहा कि यह पहली बार है जब हम बॉन्ड इंडस्ट्री के लिए सालाना फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं। हमारा मकसद लोगों को निवेश के जरिया बॉन्ड के बारे में जागरूक और शिक्षित करना है और यह बताना है कि रिटेल निवेशक और पूरी इंडस्ट्री के लिए इनका क्या मतलब है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि निवेशकों के लिए बॉन्ड को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि आज, जब लोग फिक्स्ड रिटर्न के बारे में सोचते हैं, तो वे आम तौर पर सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट के बारे में सोचते हैं। टैक्स के बाद, फिक्स्ड-डिपॉजिट (एफडी) से मिलने वाला रिटर्न महंगाई दर से कम हो सकता है और हो सकता है कि यह महंगाई को मात भी न दे पाए। इस वजह रिटेल निवेशकों के लिए बॉन्ड मार्केट काफी महत्वपूर्ण हो जाता है और इसमें इक्विटी के उतार-चढ़ाव का सामना किए बिना आसानी से रिटर्न कमाया जा सकता है। -आईएएनएस
[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]
[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]
[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]