businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीसीएस का मुनाफा 1.8 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 20, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tcs net slips 18 percent in 2017 18 308224मुंबई। वित्त वर्ष 2017-18 में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुनाफे में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,826 करोड़ रुपये रहा, जोकि सालाना आधार पर 1.8 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में कुल 26,289 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में आईटी दिग्गज ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि (वित्त वर्ष 18) में कंपनी के राजस्व में वार्षिक आधार पर 4.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह कुल 1,23,104 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वष 2016-17 (वित्त वर्ष 17) में यह 1,17,966 करोड़ रुपये थी।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग मानक (आईएफआरएस) के तहत कंपनी की कुल आय में सालाना आधार पर 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 400.5 करोड़ डॉलर रही, जबकि वित्त वर्ष 17 में यह 391.7 करोड़ डॉलर थी।

आईएफआरएस के तहत कंपनी के राजस्व में सालाना आधार पर 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 19.09 अरब डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.76 अरब डॉलर था।
(आईएएनएस)

[@ ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]


[@ 37 देशों में मिली यह अनजान खूबसूरत औरतें]


[@ ये है इंडिया के सबसे रोमांटिक बीच रिसोर्ट]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0