businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा अजुरा 1918 देता है अच्छी सर्विस और बेहतर परफार्मेंस

Source : business.khaskhabar.com | Aug 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata azura 1918 offers good service and excellent performance 835423
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारत की सड़कों पर अच्छी परफार्मेंस और सर्विस देने के लिए टाटा अजुरा 1918 अच्छा ट्रक माना जाता है। यह मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अपनी बादशाहत पेश करता है। यह प्रीमियम 18.5-टन जीवीडब्ल्यू कैटेगरी का एक क्रांतिकारी ट्रक है, जिसे विशेष रूप से हाई-स्पीड रीजनल और इंटरसिटी ढुलाई के लिए डिजाइन किया गया है। लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट बिजनेस में मुनाफा पूरी तरह से फ्यूल एफिशिएंसी, अपटाइम और पेलोड क्षमता पर निर्भर करता है। 

टाटा मोटर्स की एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीक पर आधारित टाटा अजुरा 1918 इन सभी मोर्चों पर पूरी तरह खरा उतरता है। यह 6-व्हील कमर्शियलवाहन लंबी दूरी के लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस के लिए भारत के सबसे बेहतरीन हैवी कमर्शियल ट्रकों में से एक माना जा रहा है, जो आपके रोजाना के ऑपरेशन से अधिक कमाई सुनिश्चित करने में मदद करता है। 

टाटा अजुरा 1918 की कीमतः 
टाटा मोटर्स ने अभी तक टाटा अजुरा1918 की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारत में टाटा अजुरा1918 की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है। इसकी कीमत स्थानीय आरटीओ शुल्क, राज्य कर, रोड टैक्स, बीमा और कार्गो डेक बॉडी के प्रकार के आधार पर तय होगी। 

टाटा अजुरा 1918 के वेरिएंटः 

टाटा अजुरा 1918 रेंज 4 डेक साइज विकल्पों (17 फीट, 20 फीट, 22 फीट और 24 फीट) के साथ आती है, जो लंबी दूरी और रीजनल कार्गो लॉजिस्टिक्स की हर जरूरत को पूरा करती है। सभी वेरिएंट में ये कॉमन फीचर्स हैं: इसमें 220 मिमी × 65 मिमी ×7 मिमी का लैडर टाइप हेवी-ड्यूटी फ्रेम विद रिवेटेड/बोल्टेडक्रॉस मेंबर्सचेसिस दिया गया है, जो अधिक भार उठाने की क्षमता और बेहतर सुरक्षाप्रदान करता है। 

टाटा अजुरा 1918 स्पेसिफिकेशन्सः 

टाटा अजुरा 1918 एक मजबूत चेसिस, एडवांस डीजल इंजन और विशाल कार्गो डेक के साथ आता है। यह ट्रक बेहतर परफॉर्मेंस, अधिक उत्पादकता और कम ऑपरेटिंगकॉस्ट(TCO) के साथ लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई व्यवसायके लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। 

इंजन, पावर ट्रेन और परफॉर्मेंसः 

टाटा अजुरा 1918 में अत्याधुनिक और भरोसेमंद NG 3.6L CR BS6 OBD Phase-II डीजल इंजन दिया गया है, जिसे हाई-परफॉर्मेंस 6-स्पीड GB550 MK II मैनुअल गियरबॉक्स (स्मूथ केबल शिफ्ट के साथ) से जोड़ा गया है। यह सेटअप बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, तेज पिकअप और अधिक अपटाइम सुनिश्चित करता है। 

अधिकतम पावर: 

168 HP @ 2200 RPM अधिकतम टॉर्क: 600 Nm @ 1400-2000RPM क्लच डायमीटर: 330 मिमी सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शनफ्यूल टैंक क्षमता: 245 लीटर मुख्य टैंक +25 लीटर DEF टैंकटायर साइज: 295/90 R20 फ्रंट और रियर रेडियल टायर।

[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]


[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0