businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्कोडा स्लाविया को दो लाख रुपए की डाउन पेमेंट के बाद घर ले जाएं, पढ़िए कितनी आएगी ईएमआई

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 take home the skoda slavia with a down payment of rs 2 lakh find out how much the emi will be 823425
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

स्कोडा कंपनी की ओर से भारत के बाजार में विभिन्न गाड़ियों को बिक्री के लिए पेश किया जाता है, इसी क्रम में स्कोडा स्लाविया मिड साइज सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर खरीदने के लिए दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जाती है तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

स्कोडा की ओर से स्लाविया के बेस वेरिएंट के तौर पर Classic को ऑफर किया जाता है। इस मिड साइज सेडान कार के बेस वेरिएंट को 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.04 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 61 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 11.67 लाख रुपये हो जाती है। 

इतनी देनी होगी ईएमआईः 

अगर स्कोडा स्लाविया के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.67 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 9.67 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 15553 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

इतनी महंगी पड़ेगी कारः 

अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 9.67 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 15553 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप स्कोडा स्लाविया के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.39 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 15.06 लाख रुपये हो जाएगी। 

इनसे होता है मुकाबलाः 

Skoda की ओर से Slavia को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Volkswagen Virtus, Hyundai Verna, Honda City जैसी कारों के साथ होता है।

[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0