businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर का रखें ध्यान, बच सकते हैं बड़े नुकसान से

Source : business.khaskhabar.com | Aug 04, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 take care of your electric scooter in the rain you can avoid major damage 833883
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सभी राज्यों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे मौसम में जब तेज बारिश होती है तो सभी तरह के वाहनों का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है। बारिश के समय इलेक्ट्रिक स्कूटर का किस तरह से ध्यान रखना जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

खुली जगह में न करें पार्कः 

भारत में अधिकतर लोग अपने वाहन को खुली जगह में पार्क करते हैं। ऐसे मौसम में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को खुली जगह में पार्क करने से बचते हुए कवर्ड पार्किंग में ही पार्क करना बेहतर होता है। 

तुरंत न करें चार्जः 
बारिश के समय भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने में परेशानी नहीं हो, लेकिन स्कूटर चलाने के तुरंत बाद उसे चार्ज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ सकता है। जिससे स्कूटर खराब भी हो सकता है। 

घर पर ही करें चार्जः 

कई निर्माताओं की ओर से ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफर किए जाते हैं, जिनमें फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी दिया जाता है। बारिश के मौसम में ऐसे स्कूटर को बाहर चार्ज करने से बचना चाहिए, इसकी जगह अगर घर पर ही चार्ज करें तो न सिर्फ बैटरी लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है बल्कि स्कूटर को सुरक्षित भी रखा जा सकता है। 

जंग से बचाव जरूरीः 
इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई हिस्सों को लोहे से बनाया जाता है। बारिश के मौसम में इस तरह के हिस्सों पर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए स्कूटर को ज्यादा पानी में नहीं चलाना चाहिए। 

समय पर करवाएं सर्विसः 

अगर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के उपयोग करना चाहते हैं तो स्कूटर की सर्विस में देरी नहीं करनी चाहिए। इसकी जगह समय पर ही सर्विस सेंटर पर ले जाकर स्कूटर को सर्विस करवाना अच्छा रहता है।

[@ इन बातों का रखें ध्यान, भरे रहेंगे धन के भंडार]


[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0