businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग का ऑफर : नए गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए शुरू की 30 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 samsung offers 30 months no cost emi on new galaxy foldable smartphones 833748
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली 

सैमसंग ने भारत में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए अधिक किफायती बनाने के उद्देश्य से 30 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई योजना लॉन्च की है। इस नई फाइनेंसिंग सुविधा के तहत ग्राहक बिना किसी डाउन पेमेंट के कंपनी के नवीनतम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह ऑफर हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी जेड फोल्ड8 और गैलेक्सी जेड फ्लिप8 पर उपलब्ध है। 

कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों पर एकमुश्त भुगतान का बोझ कम करना और प्रीमियम फोल्डेबल तकनीक तक अधिक लोगों की पहुंच सुनिश्चित करना है। सैमसंग के अनुसार, नई गैलेक्सी जेड सीरीज सात पीढ़ियों के फोल्डेबल इनोवेशन का नतीजा है। कंपनी ने यूजर्स की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए डिजाइन, मजबूती, प्रदर्शन और उपयोग अनुभव में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। 

इन स्मार्टफोन्स में बेहतर हिंज टेक्नोलॉजी, उन्नत डिस्प्ले इंजीनियरिंग, अधिक टिकाऊ डिजाइन और फ्लैगशिप स्तर का प्रदर्शन दिया गया है। साथ ही इनमें गैलेक्सी एआई-आधारित कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। नई ईएमआई स्कीम के तहत गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा को मात्र 6,667 रुपए प्रति माह की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। 

कंपनी के मुताबिक, यह मासिक किस्त पिछले मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड7 की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत कम है। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड8 के लिए ईएमआई 6,000 रुपए प्रति माह से शुरू होती है। दूसरी ओर, गैलेक्सी जेड फ्लिप8 को ग्राहक केवल 4,167 रुपए प्रति माह की शुरुआती ईएमआई पर अपना बना सकते हैं। 

सैमसंग ने बताया कि 30 महीने की यह नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा सैमसंग फाइनेंस+ के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए कंपनी ने डीएमआई फाइनेंस, टीवीएस क्रेडिट, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और पूनावाला फिनकॉर्प के साथ साझेदारी की है। 

कंपनी का मानना है कि लंबी अवधि वाली यह फाइनेंसिंग योजना ग्राहकों को अधिक वित्तीय लचीलापन देगी और उन्हें भारी अग्रिम भुगतान किए बिना प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का अवसर प्रदान करेगी। 

सैमसंग का कहना है कि यह ऑफर केवल वित्तीय सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए अधिक से अधिक उपभोक्ता गैलेक्सी एआई-आधारित नई तकनीकों और उन्नत फोल्डेबल अनुभव का लाभ उठा सकेंगे। कीमतों की बात करें तो गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन वायलेट शैडो, ग्रेफाइट, क्रीम और ग्रीन शैडो रंगों में उपलब्ध है, जिसमें ग्रीन शैडो केवल ऑनलाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। 

गैलेक्सी जेड फोल्ड8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपए है, और यह लैवेंडर, ग्रेफाइट, क्रीम और ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव पिस्ताचियो रंग विकल्पों में उपलब्ध है। वहीं गैलेक्सी जेड फ्लिप8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपए है। यह पिंक, ग्रेफाइट, क्रीम और मिंट रंगों में उपलब्ध है, जिसमें मिंट रंग केवल ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा गया है। -आईएएनएस

[@ यह बच्चा धीरे धीरे बनता जा रहा है पत्थर!]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0