businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए

Source : business.khaskhabar.com | May 15, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 strong dollar drags down gold and silver prices drop by up to ₹11700 813785मुंबई । सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई और दोनों कीमती धातुओं में 11,700 रुपए तक की कमजोरी देखने को मिली।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,91,102 रुपए के मुकाबले 11,102 रुपए या 3.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,80,000 रुपए पर था।
इंड्रा-डे में इसने 2,79,458 रुपए का लो बनाया है, जो कि पिछली क्लोजिंग से 11,644 रुपए कम है। वहीं, इंड्रा-डे हाई 2,83,938 रुपए का था।सुबह 10:06 पर चांदी 2.94 प्रतिशत या 8,563 रुपए की कमजोरी के साथ 2,82,539 रुपए पर थी।
चांदी के साथ सोने में भी कमजोरी देखने को मिली। सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,61,978 रुपए के मुकाबले 1,188 रुपए या 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,60,790 रुपए पर खुला। इंड्रा-डे में इसने 1,60,355 रुपए का लो बनाया है, जो कि पिछली क्लोजिंग से 1,623 रुपए कम है। वहीं, इंड्रा-डे हाई 1,60,992 रुपए का था।
खबर लिखे जाने तक सोना 0.89 प्रतिशत या 1,438 रुपए की कमजोरी के साथ 1,60,540 रुपए पर थी।
भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। सोना 1.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,615 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर था।
जानकारों ने कहा कि सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस और 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच बना हुआ है। इसके लिए सपोर्ट 4,560 डॉलर प्रति औंस - 4,520 डॉलर प्रति औंस के बीच में है। रुकावट का स्तर 4,700 डॉलर प्रति औंस से 4,750 डॉलर प्रति औंस के बीच है।
सोने और चांदी में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।
डॉलर इंडेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 98.955 पर पहुंच गया है, जो बीते पांच हफ्तों का उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।
--आईएएनएस
 

[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0