businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगी खरीद-बिक्री

Source : business.khaskhabar.com | Apr 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market to remain closed today on account of ambedkar jayanti no trading activity 805905नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद रहेगा। इस दिन एक्सचेंज पर किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री नहीं की जाएगी।  
एक्सचेंज के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दौरान इक्विटी के साथ डेरिवेटिव्स और एसएलबी (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) सेगमेंट में भी कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। एक्सचेंज पर सामान्य कारोबारी गतिविधियों का संचालन बुधवार से किया जाएगा।
इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सुबह के सत्र में 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र 5 बजे से लेकर रात 11:30/11:55 तक में कारोबार सामान्य रहेगा। हालांकि, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में कारोबार पूरे सत्र में बंद रहेगा।
इसके बाद, भारतीय शेयर बाजार एक मई को महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा। वहीं, 28 मई को बरका ईद के चलते भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।
भारतीय शेयर बाजार बंद हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार खुले हुए हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, जिसमें टोक्यो, सोल और जकार्ता में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।
इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,847.57 पर बंद हुआ।
वहीं एनएसई निफ्टी 50 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 23,842.65 के स्तर पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स 1,682 अंक या 2.1 प्रतिशत गिरकर 75,868.32 के निचले स्तर पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 495 अंक या 2 प्रतिशत गिरकर 23,555.60 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 
--आईएएनएस
 

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


Headlines