businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 21 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market marginally up sensex up 21 points 413187मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.47 अंकों की तेजी के साथ 40,345.08 पर और निफ्टी 4.80 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,913.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 7.11 अंकों की गिरावट के साथ 40,316.50 पर खुला और 21.47 अंकों या 0.05 फीसदी तेजी के साथ 40,345.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,417.44 के ऊपरी और 40,150.97 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। यस बैंक (5.80 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.68 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.53 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.50 फीसदी) व एक्सिस बैंक (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- हीरो मोटो कॉर्प (2.00 फीसदी), वीईडीएल (1.90 फीसदी), टीसीएस (1.42 फीसदी) व रिलायंस (1.21 फीसदी) व एशियन पेंट (1.16 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 43.24 अंकों की तेजी के साथ 14,774.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 22.77 अंकों की तेजी के साथ 13,497.52 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,879.20 पर खुला और 5.30 अंकों या 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 11,913.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,932.65 के ऊपरी स्तर और 11,853.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग (1.22 फीसदी), तेल एवं गैस (0.96 फीसदी), दूरसंचार (0.86 फीसदी), वित्त (0.82 फीसदी) व रियल्टी (0.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- सूचना प्रौद्योगिकी (0.67 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.56 फीसदी), ऊर्जा (0.47 फीसदी), ऑटो (0.38 फीसदी) व आधारभूत सामग्री (0.33 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1212 शेयरों में तेजी और 1326 में गिरावट रही, जबकि 176 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0