businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इन तरीकों से 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा बाइक का मेंटेनेंस

Source : business.khaskhabar.com | Aug 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bike maintenance will be reduced by up to 50 percent with these methods 839631
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
बाजार में हर महीनों लाखों की संख्या में लोग बाइक खरीदते हैं और रोज उपयोग करते हैं। इनमें से अधिकतर लोग लापरवाही के साथ बाइक को उपयोग में लाते हैं। जिससे मेंटेनेंस काफी ज्यादा बढ़ जाता है। किन आसान तरीकों से मोटरसाइकिल का ध्यान रखने पर मेंटेनेंस का खर्च 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

समय पर बदलें इंजन ऑयलः 
अगर मोटरसाइकिल को लंबे समय तक बिना परेशानी उपयोग करना चाहते हैं तो हमेशा समय पर इंजन ऑयल को बदलना चाहिए। इसके साथ ही समय समय पर इसे चेक भी करना चाहिए, अगर जरुरत हो तो टॉप अप भी किया जा सकता है। 

एयर फिल्टर रखें साफः 

मोटरसाइकिल में एयर फिल्टर का काम इंजन तक उचित मात्रा में हवा पहुंचाना होता है। अगर यह गंदा हो जाता है तो इंजन तक उचित मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती और इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है। जिससे इंजन पर दबाव बढ़ता है और मेंटेंनेंस बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए एयर फिल्टर को हमेशा साफ रखना चाहिए। 

बैटरी का रखें ध्यानः 

मोटरसाइकिल में बैटरी का उपयोग स्टार्ट करने में होता है। कई बार लोग जाम में फंसते हुए मोटरसाइकिल को तो बंद कर देते हैं, लेकिन बैटरी चालू रहती है। इस तरह से उपयोग करने के कारण बैटरी की उम्र कम हो जाती है और कई बार जरुरत के समय बाइक स्टार्ट करने में परेशानी होती है। 

चेन को रखें साफः 

मोटरसाइकिल में चेन को भी साफ रखना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने के कारण चेन जल्द ही गंदी हो जाती है और इससे जुड़े पार्ट्स भी जल्दी खराब होने लगते हैं। जिसको ठीक करवाने में ज्यादा खर्चा हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि चेन को अच्छी तरह से साफ करें और लुब्रिकेंट का उपयोग करें।

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0