businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा एडीवी 160 मैक्सी-स्कूटर हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 honda adv 160 maxi scooter launched know about price and features 839336
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से कई उत्पादों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर नए मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। 

किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारतीय बाजार में नए मैक्सी स्कूटर के तौर पर Honda ADV 160 को लॉन्च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। 

ये है खासियतः 

निर्माता की ओर से इस स्कूटर को मैक्सी स्कूटर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में सिंगल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एचएसटीसी और 27 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस जैसे फीचर्स को भी दिया गया है। 

इतना दमदार इंजनः 

होंडा की ओर से इस स्कूटर में 156.93 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह स्कूटर ई85 फ्लेक्स फ्यूल के साथ भी चलाया जा सकता है। जिससे यह देश का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर बन गया है। 

इतनी है कीमतः 

निर्माता की ओर से इस स्कूटर को भारतीय बाजार में 1.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसकी डिलीवरी को अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

भारतीय बाजार में होंडा के एडीवी 160 स्कूटर का सीधा मुकाबला Yamah Aerox, Suzuki Burgman जैसे स्कूटर के साथ होगा।

[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0