businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट की हैदराबाद,जयपुर से दुबई उडान

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 spicejet starts flight to dubai from hyderabad, jaipurजयपुर। सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइस जेट ने हैदराबाद और जयपुर से दुबई के लिए 16 फरवरी से दो नई उ़डानें शुरू करने की गुरूवार को घोषणा की। कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वाणिज्य) शिल्पा भाटिया ने कहा,हम महानगरों से इतर शहरों जैसे जयपुर में अपार संभावनाएं देखते हैं, जहां लोग अधिक से अधिक उ़डानों का इंतजार कर रहे हैं।

हैदराबाद-दुबई के बीच उडान की भी काफी मांग थी। भाटिया ने बयान में कहा,इन उडानों के शुरूआत के साथ मध्य-पूर्व में अपनी उपस्थिति बढाने में दुबई एक महत्वपूर्ण बाजार है। हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को बेहतर और अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प मुहैया कराना है। एयरलाइन के मुताबिक इन दो उडानों की शुरूआत से देश के 10 शहर प्रतिदिन दुबई से जुडेंगे। इसके अलावा एयरलाइन ने जयपुर और दुबई के बीच भी एक उडान शुरू करने की घोषणा की है जिसका एक तरफ का किराया 6,499 रूपये होगा। हैदराबाद से दुबई का किराया 7,999 रूपये से शुरू होता है जबकि दुबई से हैदराबाद का किराया 7,199 रूपये से शुरू होता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0