businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइसजेट का मुनाफा 103 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 spicejet profits increased 103 percent 129280मुंबई। बजट एयरलाइंस स्पाइसजेट के मुनाफे में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 103 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा है कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का मुनाफा 58.9 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान तिमाही में यह 29 करोड़ रुपये था।

स्पाइसजेट के अध्यक्ष, सह प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘यह साल की सबसे कमजोर तिमाही थी। खासकर काफी तेज प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्पाइसजेट ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम जिम्मेदार और लाभदायक विकास पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विरासत में मिले सभी मुद्दों का व्यावहारिक रूप से समाधान कर लिया है और अब कैश रिजर्व बढ़ाने और दीर्घ अवधि में हवाई बेड़े के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

साल 2014 के दिसंबर में कंपनी के प्रबंधन और नियंत्रण में बदलाव के बाद स्पाइसजेट लगातार सात तिमाहियों से मुनाफे में है। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0