businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

8 नए मोबाइल के साथ स्पाइस की स्मार्टफोन बाजार में जबरदस्त वापसी

Source : business.khaskhabar.com | July 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 spice brand launches 8 mobile devices 233595नई दिल्ली। चीन की कंपनी ट्रांजियॉन होल्डिंग्स और घरेलू कंपनी स्पाइस मोबिलिटी के संयुक्त उद्यम वाले स्पाइस ब्रांड ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 8 नए मोबाइल लॉन्च किए, जिनमें से 5 फीचर फोन हैं और 3 स्मार्टफोन।

इन उत्पादों को एफ-सीरीज, के-सीरीज, वी-सीरीज और जेड-सीरीज के तहत लांच किया गया है।

ट्रांजियॉन समूह के अंतर्गत स्पाइस मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘हम स्पाइस के इन बिल्कुल नए मोबाइल फोन्स के  लॉन्च की घोषणा करते हुए अत्यधिक उत्साहित हैं। ये मोबाइल एक अरब लोगों को जुडऩे और उनकी आकांक्षाओं को विस्तार देने में मदद करेगी।’’

एफ-सीरीज के अंतर्गत दो स्मार्टफोन लांच किए गए हैं। इनमें एफ301 की कीमत 5,590 रुपये और एफ302 की कीमत 6,290 रुपये रखी गई है।

के-सीरीज के अंतर्गत के601 लांच किया गया है जो 2 जीबी रैम के साथ है और इसकी कीमत 7,290 रुपये रखी गई है।

जेड-सीरीज के अंतर्गत पांच फीचर फोन लांच किए गए हैं, जिनकी कीमत 1,180 रुपये से 1,850 रुपये तक है।

ये डिवाइस 11 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।(आईएएनएस)


[@ आखिर पीजी डिप्लोमा की डेफिनेशन क्या है?]


[@ करोगे ये काम तो मौत भागेगी दूर. . .]


[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0