businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोनी ने दो नए टॉवर स्पीकर 65,990 रुपये में उतारे

Source : business.khaskhabar.com | Sep 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 sony launches new tower speaker in india at rs 65990 254238नई दिल्ली। सोनी इंडिया ने प्रीमियम स्पीकर्स श्रेणी में नया ‘एमएचसी-वी90डीडब्ल्यू’ ऑडियो सिस्टम 65,990 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा है।

‘एमएचसी-वी90डीडब्ल्यू’ 170 सेंटीमीटर ऊंचा स्पीकर है जिसमें हैंडल बार और पहिए लगे हैं, ताकि इसे आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सके। इसका आऊटपुट 300 वॉट्स है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह स्पीकर्स गेस्चर कंट्रोल फीचर से लैस है जिससे यूजर्स अपना हाथ लहराकर ही इसकी आवाज के साथ ही गानों को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

कंपनी ने आगे कहा कि यह डिवाइस बैक लिट टचस्क्रीन,  मल्टी-कलर वूफर लाइट्स, क्रोमकास्ट और स्पॉटीफाई म्यूजिक सर्विसेज सपोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

इस स्पीकर को ‘सोनी म्युजिक सेंटर’ एप से जोड़ा जा सकता है, जिससे यूजर्स स्मार्टफोन्स या टैबलेट से ही म्यूजिक ट्रैक्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

यह स्पीकर बिल्ट-इन एफएम रेडियो, ब्ल्यूटूथ, नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी), यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट कनेक्टिविटी से लैस है।

(आईएएनएस)

[@ क्या आपको पता है मोदी का ये Secret!]


[@ इन 6 तरीकों से जानें, कितना प्यार करती है आपकी गर्लफ्रैंड]


[@ रिटायरमेंट बाद नो टेंशन क्योंकि]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0