businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

छोटी वाहन कंपनियों की बिक्री बढ़ी, प्रमुख कंपनियों की घटी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 03, 2017 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 small auto firms overtake big companies in growth in december 150963चेन्नई। पिछले महीने छोटी वाहन कंपनियों की बिक्री बढ़ी, जबकि कई प्रमुख कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखी गई।लेकिन, एक प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स की बिक्री में इस दौरान 2 फीसदी की तेजी आई है।
 
500 रुपये और 1,000 रुपये की नोटबंदी और ग्राहकों द्वारा फिलहाल वाहनों की खरीद को स्थगित करने के कारण प्रमुख वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. (एमएंडएम) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाहन) प्रवीन शाह ने कहा, ‘‘वाहन उद्योग लगातार चुनौतियों से जूझ रहा है, साथ ही इसे नोटबंदी का भी अल्पकालिक नुकसान झेलना पड़ा, जिसके कारण खरीदारों ने अपने निर्णय को टाल दिया।’’

शाह ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सरकार द्वारा जीएसटी (वस्तु एवं सेवाकर) को लागू करने तथा 1 फरवरी को प्रस्तुत किए जाने वाले बजट में उद्योग के हित में कुछ सही पहल करने से वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।’’

निसान मोटर्स ने पिछले माह घरेलू बाजार में कुल 3,711 वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले समान माह में कंपनी ने कुल 3,065 वाहन बेचे थे।

निसान मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मलहोत्रा ने बताया, ‘‘निसान इंडिया ने नोटबंदी की चुनौतियों के बावजूद दिसंबर में सालाना आधार पर 21 फीसदी की विकास दर हासिल की है।’’

इसी प्रकार फोक्सवैगन ने दिसंबर में कुल 4,348 वाहनों की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2015 में कंपनी ने कुल 2,577 वाहन बेचे थे।

हुंडेई मोटर्स इंडिया की पिछले माह बिक्री में 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कंपनी ने कुल 5,00,537 वाहन बेचे, जबकि 2015 के दिसंबर में कुल 4,76,001 वाहनों की बिक्री हुई थी।

देश के सबसे बड़े वाहन निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर में बिक्री में एक फीसदी की गिरावट आई है।

कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में उसने कुल 1,17,908 वाहन बेचे, जबकि दिसंबर 2015 में कंपनी ने कुल 1,19,149 वाहन बेचे थे।

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की बिक्री में दिसंबर में 22 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई और कंपनी ने कुल 2,25,529 वाहन बेचे, जबकि दिसंबर 2015 में कंपनी ने कुल 2,89,003 वाहन बेचे थे।

दोपहिया वाहन निर्माता आइशर मोटर्स ने पिछले महीने कुल 57,398 वाहन बेचे, जबकि दिसंबर 2015 में कंपनी के कुल 40,453 वाहनों की बिक्री हुई थी।

प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री की वृद्धि दर पिछले महीने नकारात्मक रही और कुल 10,731 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि दिसंबर 2015 में कंपनी ने कुल 12,154 वाहन बेचे थे।

टाटा मोटर्स ने पिछले महीने कुल 40,944 वाहन बेचे हैं, जोकि दिसंबर 2015 में बेचे गए कुल 39,373 वाहनों की तुलना में अधिक है।

टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2016 में कुल 35,825 वाणिज्यिक और यात्री वाहन बेचे जो कि दिसंबर 2015 की तुलना में एक फीसदी अधिक है। (आईएएनएस)

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]


[@ केट मॉस की प्राइवेट फोटो ऑनलाइन लीक]


[@ जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0