businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 38 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 13, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 38 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 38.18 अंकों की तेजी के साथ 25,918.95 पर और निफ्टी 12.50 अंकों की तेजी के साथ 7,739.55 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 19.30 अंकों की गिरावट के साथ 25,861.47 पर खुला और 38.18 अंकों यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 25,918.95 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,972.62 के ऊपरी और 25,791.79 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 9.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,717.30 पर खुला और 12.50 अंकों यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 7,739.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,757.10 के ऊपरी और 7,695.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 155.20 अंकों की गिरावट के साथ 8,900.75 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 235.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,711.31 पर बंद हुआ।

 बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (2.22 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.76 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.75 फीसदी), तेल एवं गैस (0.17 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.16 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के रियल्टी (5.22 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.65 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.18 फीसदी), बिजली (2.17 फीसदी) और धातु (1.27 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0