businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 192 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex loses 192 pointsमुंबई। गुरूवार को शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 192.45 अंकों की गिरावट के साथ 25,894.97 पर और निफ्टी 70.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,721.30 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 18.47 अंकों की तेजी के साथ 26,105.89 पर खुला और 192.45 अंकों यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 25,894.97 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,118.88 के ऊपरी और 25,853.69 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 6.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,784.65 पर खुला और 70.10 अंकों यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 7,721.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,791.85 के ऊपरी और 7,711.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 16.68 अंकों की तेजी के साथ 9,188.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 24.49 अंकों की तेजी के साथ 9,989.42 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों रियल्टी (0.24 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.17 फीसदी), धातु (0.05 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.25 अंक) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के बिजली (1.35 फीसदी), बैंकिंग (1.18 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.98 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.84 फीसदी) और वाहन (0.62 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0