businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 185 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 05, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes up by 185 pointsमुंबई। मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 184.85 अंकों की तेजी के साथ 25,908.01 पर और निफ्टी 62.90 अंकों की तेजी के साथ 7,746.55 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 94.68 अंकों की तेजी के साथ 25,817.84 पर खुला और 184.85 अंकों यानी 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 25,908.01 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,928.32 के ऊपरी और 25,562.36 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 23.00 अंकों की तेजी के साथ 7,706.65 पर खुला और 62.90 अंकों यानी 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 7,746.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,752.45 के ऊपरी और 7,638.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 75.73 अंकों की तेजी के साथ 9,272.54 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 111.52 अंकों की तेजी के साथ 10,111.27 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.65 फीसदी), वाहन (2.11 फीसदी), धातु (1.33 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.99 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (0.15 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0