businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 414 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex goes down by 414 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शक्रवार को गिरावट का रूख देखा गया। सेंसेक्स 414.13 अंकों की गिरावट के साथ 25,480.84 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 141.05 अंकों की गिरावट के साथ 25,753.92 पर खुला और 414.13 अंकों या 1.60 फीसदी तेजी के साथ 25,480.84 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,862.68 के ऊपरी और 25,459.13 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 58.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,662.50 पर खुला और 118.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,602.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,716.70 के ऊपरी और 7,593.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई।

मिडकैप 73.86 अंकों की गिरावट के साथ 9114.33 पर और स्मॉलकैप 98.45 अंकों की गिरावट के साथ 9890.97 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.27 फीसदी), तेल एवं गैस (2.16 फीसदी), धातु (1.90 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.90 फीसदी) और बिजली (1.87 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0