businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 642 अंकों की भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 17, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex falls by 642 points 404191मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के साथ 36,481.09 पर और निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,817.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.15 अंकों की गिरावट के साथ 37,169.46 पर खुला और 642.22 अंकों या 1.73 फीसदी गिरावट के साथ 36,481.09 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,169.56 के ऊपरी स्तर और 36,419.09 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 241.21 अंकों की गिरावट के साथ 13,386.86 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 240.70 अंकों की गिरावट के साथ 12,855.36 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.4 अंकों की गिरावट के साथ 11,000.10 पर खुला और 185.90 अंकों या 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 10,817.60 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,000.10 के ऊपरी और 10,796.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही, जिसमें - वाहन (3.80 फीसदी), रियल्टी (3.69 फीसदी), धातु (2.72 फीसदी), बैंकिंग (2.59 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (2.33 फीसदी) प्रमुख रहे।
(आईएएनएस)

[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0