businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार गिरे, सेंसेक्स 79 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 21, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 79 pointsमुंबई। शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 78.86 अंकों की गिरावट के साथ 24,298.02 पर और निफ्टी 22.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,252.90 पर बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 27.60 अंकों की तेजी के साथ 24,404.48 पर खुला और 78.86 अंकों यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 24,298.02 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,419.54 के ऊपरी और 24,156.47 के निचले स्तर को छुआ। इसके 30 में से नौ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। बजाज ऑटो (4.69 फीसदी), हिंडाल्को (2.54 फीसदी), एनटीपीसी (2.21 फीसदी), एसएसएलटी (1.51 फीसदी) और कोल इंडिया (1.49 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एसबीआई (2.61 फीसदी), भेल (2.39 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.18 फीसदी), एलएंडटी (2.11 फीसदी) और भारती एयरटेल (2.03 फीसदी)।

निफ्टी 0.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,274.85 पर खुला और 22.60 अंकों यानी 0.31 फीसदी गिरावट के साथ 7,252.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,287.15 के ऊपरी और 7,206.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 109.96 अंकों की तेजी के साथ 8,342.36 पर और स्मॉलकैप 157.95 अंकों की तेजी के साथ 8,758.28 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 7 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

रियल्टी (1.90 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.64 फीसदी), वाहन (0.50 फीसदी) और धातु (0.27 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.63 फीसदी), बैंकिग(1.07 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.42 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.35 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.26 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूझान सकारात्मक रहा। कुल 2081 शेयरों में तेजी दर्ज की गई और 883 में गिरावट दर्ज की गई जबकि 85 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0