businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मार्केट आउटलुक : फेड चेयर स्पीच, अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक डेटा से तय होगी बाजार की चाल

Source : business.khaskhabar.com | Aug 23, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 market outlook market movement will be driven by the fed chairs speech us iran tensions crude oil prices and domestic economic data 838866

बिजनेस डेस्क। मुंबई 

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड चेयरमैन केविन वॉश की स्पीच, अमेरिका-ईरान तनाव पर अपडेट, कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी निवेशकों की चाल और घरेलू आर्थिक डेटा से शेयर बाजार का रुझान तय होगा। 

चेयरमैन वॉश 28 अगस्त को वायोमिंग के जैक्सन होल में होने वाले अमेरिकी केंद्रीय बैंक के सालाना समारोह में भाषण देंगे। इस दौरान निवेशकों की नजर फेड चेयरमैन वॉश के भाषण पर होंगी, क्योंकि यह ऐसे समय पर हो रहा है, जब वैश्विक अस्थिरता के चलते कच्चे तेल की कीमत और बॉन्ड यील्ड उच्च स्तर पर बनी हुई है और महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। 

अमेरिका-ईरान के युद्ध अपडेट पर भी निवेशकों की निगाहें होंगी। हाल ही में तेहरान ने वाशिंगटन के नए प्रतिबंध लगाने की योजना की कड़ी आलोचना की है। ऐसे में दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता को लेकर जोखिम बढ़ गया है। विदेशी निवेशकों की चाल भी अगले हफ्ते काफी महत्वपूर्ण होगी। 

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 1,600 करोड़ रुपए की बिकवाली थी। हालांकि, इस महीने शुद्ध आधार पर एफआईआई 2,500 करोड़ रुपए की अधिक की खरीदारी के साथ खरीदार बने हुए हैं। इसके अलावा, अगले हफ्ते इंडस्ट्रियल एवं मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन और विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े भी आएंगे। 

इससे अर्थव्यवस्था की आर्थिक स्थिति की सटीक जानकारी मिलेगी। 17-21 अगस्त के कारोबारी सत्र में मुख्य सूचकांकों में बिकवाली देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरावट के साथ 77,540.83 और निफ्टी 114 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,252 पर था। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। 

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 46.40 अंक या 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,735.75 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 239.20 अंक या 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,977.75 पर बंद हुआ। सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी 1.78 प्रतिशत- 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। 

निफ्टी मीडिया 1.42 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.26 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी आईटी 2.63 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.27 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.36 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 1.02 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। -आईएएनएस

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0