businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 151 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Sep 15, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex down by 151 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 150.77 अंकों की गिरावट के साथ 25,705.93 पर और निफ्टी 43.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,829.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 51.64 अंकों की तेजी के साथ 25,908.34 पर खुला और 150.77 अंकों या 0.58 फीसदी गिरावट के साथ 25,705.93 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,909.83 के ऊपरी और 25,649.37 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,867.35 पर खुला और 43.15 अंकों या 0.55 फीसदी गिरावट के साथ 7,829.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,880.00 के ऊपरी और 7,799.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 82.26 अंकों की गिरावट के साथ 10,570.88 पर और स्मॉलकैप 59.77 अंकों की गिरावट के साथ 10,733.14 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से दो सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.80 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.03 फीसदी), में तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (2.34 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.11 फीसदी), वाहन (1.66 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.55 फीसदी) और बैंकिंग (0.97 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0