सेंसेक्स में 145 अंकों की गिरावट
Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2015 | 

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 145.25 अंकों की गिरावट के साथ 25,590.65 पर और निफ्टी 48.35 अंकों की गिरावट के साथ 7,786.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 4.83 अंकों की कमजोरी के साथ 25,731.07 पर खुला और 145.25 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 25,590.65 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,787.21 के ऊपरी और 25,485.17 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 5.05 अंकों की कमजोरी के साथ 7,829.40 पर खुला और 48.35 अंकों या 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 7,786.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,846.30 के ऊपरी और 7,776.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 34.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,954.24 पर और स्मॉलकैप 2.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,623.30 पर बंद हुआ।
बीएसई के चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.82 फीसदी), दूरसंचार (0.73 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.31 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.03 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.15 फीसदी), धातु (1.00 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.81 फीसदी) और वाहन (0.66 फीसदी)।
(IANS)