businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में मिला-जुला रूख

Source : business.khaskhabar.com | Aug 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex closes with 17 points gainमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को मिला जुला रूख रहा। सेंसेक्स 17.47 अंकों की तेजी के साथ 26,437.02 पर और निफ्टी 6.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,906.30 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 70.76 अंकों की तेजी के साथ 26,490.31 पर खुला और 17.47 अंकों यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 26,437.02 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,630.74 के ऊपरी और 26,401.64 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 18.55 अंकों की तेजी के साथ 7,931.75 पर खुला और 6.90 अंकों यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 7,906.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,968.25 के ऊपरी और 7,897.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में हालांकि गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 59.77 अंकों की गिरावट के साथ 9,281.10 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 43.14 अंकों की गिरावट के साथ 10,255.38 पर बंद हुआ। पांच सेक्टरों तेज खपत उभोक्ता वस्तुएं (1.02 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.97 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.49 फीसदी) और वाहन (0.42 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। धातु (4.34 फीसदी), रियल्टी (2.01 फीसदी), बिजली (1.24 फीसदी), बैंकिंग (0.89 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.67 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0