businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैंसुई ने फ्लिपकार्ट पर ‘होराइजन 1’ स्मार्टफोन लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | Apr 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 sansui launches horizon 1 smartphone on flipkart 195874नई दिल्ली। जापान की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैंसुई ने शुक्रवार को 4जी/वीओएलटीई सक्षम फोन ‘होराइजन 1’ को एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर लांच किया।

इस फोन की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। इसमें ड्यूअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा ‘सेल्फी फ्लैश’ के साथ 3.2 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

सैंसुई के मुख्य कार्यकारी अधिखारी अभिषेक मालपानी ने एक बयान में कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट के साथ हमारी भागीदारी के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक्सक्लूसिव ऑनलाइन बाजार में किफायती 4जी फोन्स के साथ अपना असर छोडऩा है।’’

‘होराइजन 1’ की स्क्रीन 4.5 इंच की है। इसमें 1.3 गीगाहटर््ज क्वैड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी रोम है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रायड मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

फ्लिपकार्ट के प्रमुख (मोबाइल) अजय यादव ने बताया, ‘‘हम आश्वस्त हैं कि सैंसुई को ‘होराइजन 1’ हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन्स का नवीनतम संस्करण होगा।’’

(आईएएनएस)

[@ राशिनुसार : महादेव का ऐसा अभिषेक देगा व्यापार और नौकरी में चमत्कार ]


[@ इस महीने में जन्मी लड़कियों का ऐसा होता है स्वभाव]


[@ ज्योतिष शास्त्र ने बताया, क्यों होती है विवाह में देरी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0