businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लॉन्च हुई रॉयल इनफील्ड की यह दमदार बाइक

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 royal enfield himalayan launched in india 21638नई दिल्ली। देश की चर्चित बाइक रॉयल एनफील्ड की हिमालयन बाइक आज लॉन्च हो गई है। यह बाइक विशेष तौर पर एडवेंचर पसंद लोगों के लिए बनाई गई है। यह पहली ऐसी एडवेंचर बाइक है जिसका निर्माण पूरी तरह से देश में ही किया गया है। मुम्बई में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.55 लाख रूपए है। रॉयल इनफील्ड की हिमालयन में 411 सीसी का एयर ऐंड ऑयल कूलड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
इस बाइक के टायर्स में दोनों ही तरफ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इस बाइक की सीट की ऊंचाई 800मिमी है, जिसकी वजह से छोटे कद के राइडर्स भी इस पर काफी आराम से बैठ सकेंगे। इस बाइक के क्लस्टर में क्लॉक, ऐम्बियन्ट टेम्परेचर डिस्प्ले, दो ट्रिप मीटर्स, एवरेज स्पीड डिस्प्ले, साइड स्टैंड इंडिकेशन और डिजिटल कम्पास दिए गए हैंं। इस बाइक का फ्यूल टैंक 14 लीटर का है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0