businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिगिंग बेल्स की एचडी एलईडी टीवी की बुकिंग 15 अगस्त से

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 ringing bells opens booking of hd led tv on august 15 68830नोएडा । नोएडा की कंपनी रिगिंग बेल्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपने पहले 31.5 इंच की एचडी एलईडी टीवी की बुकिंग 15 अगस्त से स्वीकार करेगी। इसी कंपनी ने चार डॉलर से कम कीमत का ‘फ्रीडम 251’ स्मार्टफोन उतारा था है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘फ्रीडम’ एलईडी टीवी की डिलीवरी 16 अगस्त से शुरू होगी और ये ‘कैश ऑन डिलिवरी’ (सीओडी) के तरीके से भेजे जाएंगे।

बयान में आगे कहा गया है, ‘‘हमारे हैंडसेट की तरह ही हम टेलीविजन को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। हम अपने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हैं कि बाजार के मौजूदा परिदृश्य में उन्हें कम दाम में काफी बढिय़ा गुणवत्ता के उत्पाद मिलेंगे।’’

‘फ्रीडम 9900’ टीवी का रेजोल्यूशन 1366गुणा768 है और इसकी कंट्रास्ट रेशियो 3,000 : 1 है। इसमें दो एचडीएमआई व दो यूएसबी पोर्ट हैं और दो स्पीकर हैं।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0