businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेनॉ की ड्रीम कार एक्सबीए 20 को होगी लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | May 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 renault Dream Car XBA to be launched in 20 May, Must Read    नई दिल्ली। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉ अपनी बहुप्रतीक्षित 800सीसी की छोटी कार कायो एक्सबीए को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। 20 मई को भारत में कार की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी दूसरे बाजारों में भी इसे उतारने की प्लानिंग कर रही है।

खबरों के मुताबिक, कार की कीमत 4 लाख से कम होगी। इसकी तुलना मारूति सुजुकी एल्टो 800, हुंदै की एऑन और दूसरी छोटी कारों से की जा रही है। इस कार को रेनॉ और निसान ने मिलकर डिजाइन किया है। 800सीसी और तीन सिलिंडर वाले इंजन को भी दोनों कंपनियों ने ही डिजाइन किया है।

बता दें कि निसान इंट्री लेवल में डैटसन हैचबैक पर काम कर रही है। उसमें भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि दोनों कारों का डिजाइन अलग-अलग होगा। छोटी कार के अलावा रेनॉ एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रहा है जो फोर्ड की इकोस्पोर्ट को टक्कर देगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0