businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेडमी 7ए अगले महीने भारत में होगा लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 redmi 7a in india next month 390662नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 7ए को अगले महीने भारत में लॉन्च करेगा।

भारत में श्याओमी के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने शुक्रवार को ट्वीटर पर इस बात की घोषणा की कि रेडमी 7ए भारत में रेडमी 6ए का स्थान लेगा।

जैन के मुताबिक, रेडमी 7ए के साथ-साथ कम्पनी भारत में के20 और के20 प्रो डिवाइस भी लॉन्च करेगी।

जैन के मुताबिक, कम्पनी ने इस साल अप्रैल तक भारत में 2.36 करोड़ रेडमी 4ए, 5ए और 6ए स्मार्टफोन बेचे हैं।

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी 7ए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहले ही आ चुका है और इसमें स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट लगा है। इसमें रेडमी 6ए की तरह मीडियाटेक चिपसेट नहीं लगा है।

रेडमी 7ए में एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ 5.4 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ आता है। इसका 3जीबी/32जीबी वेरिएंट अभी उपलब्ध है।

यह फोन मीयूआई 10 पर आधारित है और एंड्रॉयड 9 पाई से संचालित है। इसमें 4000एमएएच की बैटरी लगी है।
(आईएएनएस)

[@ लेडी गागा को लोग पहचान नहीं पाए]


[@ लियोनार्डो ने ऐसे भगाया तनाव]


[@ नकारात्मक भूमिकाओं से ब्रेक का आनंद ले रही हैं अनीशा हिंदुजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0