businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पैनासोनिक ने 7 नए एयर प्यूरीफायर उतारे

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 panasonic introduces 7 new air purifiers 129271नई दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर पैनासोनिक इंडिया ने घरों के अंदर जहरीले कणों का मुकाबला करने के लिए शुक्रवार को उपभोक्ताओं के लिए सात नए एयर प्यूरीफायर उतारे।

ये एयर प्यूरीफायर ‘नैनो ई’ प्रौद्योगिकी युक्त हैं, जो घरों के अंदर की हवा के प्रदूषण को हटा कर स्वच्छ हवा मुहैया कराते हैं, जिनमें पीएम 2.5 जैसा हानिकारक कण भी शामिल है।

पीएम 2.5 हमारे फेफड़े में घुसकर श्वसन प्रणाली और हृदय को नुकसान पहुंचाता है।

पैनासोनिक इंडिया के महाप्रबंधक (प्यूरीफाइंग कारोबार) सैयद मुनीस अली अल्वी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम ग्राहकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में विश्वास करते हैं।’’

ये नए मॉडल 11,995 रुपये से लेकर 34,995 रुपये में उपलब्ध हैं।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0