businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पैनासोनिक लॉन्च करेगा अदृश्य टीवी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 panasonic develops a invisible glass pane television 105889न्यूयार्क। कल्पना कीजिए एक ऐसे टीवी का, जो कांच की तरह दिखता हो और आपके फर्नीचर के शीशे में फिट हो सकता हो। पैनासोनिक ने ऐसा ही एक अदृश्य टीवी का प्रोटोटाइप विकसित किया है। यह टीवी किसी सामान्य टीवी की तरह ही चमकीली और साफ तस्वीरें-वीडियो दिखाता है। एनगैजेट वेबसाइट के मुताबिक, पैनासोनिक ने नए प्रोटोटाइप की तस्वीरों की गुणवत्ता में सुधार किया है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया, यह ओएलइडी स्क्रीन पतली जाली से बना है, जिसे कांच के दरवाजे में जोडा गया है।

अगर इस टीवी को किसी आलमारी के आगे लगया जाए तो इस टीवी को बंद करने पर इसके पीछे की आलमारी के दराजों को देखा जा सकता है।

लेकिन जब इसे चालू किया जाता है तो यह किसी सामान्य टीवी की तरह ही काम करती है। पैनासोनिक के मुताबिक, यह टीवी अगले तीन साल में बाजार में आ जाएगा।     


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0