businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत पर पहुंची, बीते तीन दिनों में 1.43 करोड़ सिलेंडर डिलीवर हुए: केंद्र

Source : business.khaskhabar.com | Jun 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 online lpg bookings reach nearly 99 143 million cylinders delivered in the last three days centre 818952नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि बीते तीन दिनों में 1.43 करोड़ घेरलू एलपीजी सिलेंडर्स की आपूर्ति की गई है और इस दौरान 1.5 करोड़ बुकिंग देखने को मिली है। साथ ही, कहा कि पश्चिम एशिया में चुनौतिपूर्ण हालातों के बावजूद, सरकार सभी क्षेत्रों के लिए निर्बाध आपूर्ति और स्थिरता सुनिश्चित कर रही है। 
सरकार ने आगे कहा कि देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की सूचना नहीं मिली है, जो दिखाता है कि आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
सरकार ने डिजिटल और सुरक्षित वितरण तंत्रों में तेज वृद्धि का भी जिक्र किया है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों में उद्योग स्तर पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
वितरक स्तर पर हेराफेरी को रोकने के उद्देश्य से डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) आधारित वितरण को भी लगभग 96 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।
डिलीवरी की पुष्टि और प्रमाणीकरण के लिए डीएसी कोड उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
सरकार ने कुल कमर्शियल आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया है, जिसमें सुधार-आधारित 10 प्रतिशत घटक भी शामिल है।
सरकार ने बताया कि तीन दिवसीय अवधि के दौरान, लगभग 1.57 लाख 5-किलो एफटीएल सिलेंडर बेचे गए, साथ ही लगभग 520 शिविरों के माध्यम से लगभग 9,200 सिलेंडर वितरित किए गए।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिनों में सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन कंपनियों द्वारा कुल 19,372 मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी और लगभग 649 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी बेची गई।
सरकार ने कहा कि ये उपाय भू-राजनीतिक अनिश्चितता के इस दौर में ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को बनाए रखने और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए समन्वित रणनीति का हिस्सा हैं।
--आईएएनएस
 

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0