businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

‘नोकिया 6.2’ 6 जून को लांच होगा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 nokia 62 set for india launch on june 6 385502नई दिल्ली। फिनलैंड की कंपनी नोकिया अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 6.2 उर्फ एक्स71 को भारतीय बाजार में छह जून को लांच करने की तैयारियों में जुटी है। कंपनी द्वारा शनिवार को जारी टीजर में दावा किया गया है कि लांच इवेंट का आयोजन भारत के साथ-साथ इटली में भी किया जाएगा।

नोकिया के ट्विटर खाते से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि नोकिया 6.2 की कीमत नोकिया 6.1 के बराबर ही होगी।

नोकिया 6.1 भारतीय बाजार में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लांच किया गया था। इसका मतलब है कि नोकिया 6.2 की कीमत भी इसी खंड में होगी।

बताया जा रहा है कि नोकिया 6.2 नोकिया के एक्स 71 स्मार्टफोन का ही वैश्विक वेरिएंट है, जिसे कुछ हफ्ते पहले ताइवान में लांच किया गया था।

इस डिवाइस में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस प्योरडिस्प्ले हैं, जिसका एसपैक्ट रेसियो 19.5:9 है।

इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी का एक्सपेंडेबल स्टोरेज दिया गया है।

नोकिया एक्स71 में जेईस द्वारा सर्टिफाइड 48 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है। यह एंड्रायड 9 पाई पर आधारित है और इसमें 3,500 एमएएच की बैटरी लगी है।
(आईएएनएस)

[@ आपका तनाव संतान को दे सकता है मधुमेह ]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ प्राकृतिक टिप्स से पाएं कुदरती काले बाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0