businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डीसी फास्ट चार्जर का गलत इस्तेमाल बिगाड़ देगा कार की बैटरी, जानें सही तरीका

Source : business.khaskhabar.com | Aug 06, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 improper use of dc fast charger will damage the car battery learn the right way 834402
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
लोगों के बीच ईवी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच सार्वजनिक जगहों पर लगे डीसी फास्ट चार्जर ड्राइवरों के लिए बेहत सुविधाजनक साबित हो रहे हैं। सिर्फ 30 से 45 मिनट में गाड़ी को 80% तक चार्ज कर देने वाले ये चार्जर लंबे सफर में काफी कम आते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि DC फास्ट चार्जर को लगातार और गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी EV की बैटरी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं इसके सही इस्तेमाल करने का तरीका क्या है। 

डीसी फास्ट चार्जिंगः 


डीसी फास्ट टार्जर बैटरी में सीधे हाई-करंट DC भेजते हैं। इस प्रोसेस में बहुत ज्यादा गर्मी जनरेट होती है। लिथियम-आयन बैटरियां हाई तापमान के प्रति संवेदनशील होती हैं जिससे समय के साथ उनका डिग्रेडेशन थोड़ा तेज हो सकता है। अचानक भारी मात्रा में ऊर्जा मिलने से बैटरी कोशिकाओं (Battery Cells) पर रासायनिक दबाव पड़ता है जिससे उनकी लंबे समय तक चार्ज होल्ड करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। 

सेफ रखने का तरीकाः 

आधनिक गाड़ियों में स्मार्ट BMS होता है जो सेफ्टी का ध्यान रखता है लेकिन सही आदतों से आप बैटरी की लाइफ सालों-साल बरकरार रख सकते हैं। सबसे पहले तो 80% चार्ज होने के बाद DC चार्जर की स्पीड अपने आप धीमी हो जाती है जिससे बैटरी ओवरहीट ने हो। इसलि फास्ट चार्जर पर गाड़ी को केवल 80% तक ही चार्ज करें। 

धीमे चार्जर का इस्तेमालः 

रोजाना की जरूरतों और ओवरनाइट चार्जिंग के लिए घर या ऑफिस में लगे Slow AC चार्जर का इस्तेमाल करें। DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल सिर्फ हाईवे या इमरजेंसी में ही करें। बैटरी को कभी भी पूरी तरह 0% तक डिस्चार्ज न होने दें और न ही इसे हमेशा 100% पर रखें। 20% से 80% के बीच चार्ज लेवल बनाए रखना सबसे सेफ माना जाता है। 

ज्यादा गर्मी से सावधानः 

बहुत तेज धूप में या गाड़ी चलाकर तुरंत आने के ठीक बाद Fast Charging शुरू करने से बचें। इसलिए थोड़ा रुककर बैटरी का तापमान सामान्य होने दें। अगर आप रोजाना के लिए AC चार्जिंग का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही DC फास्ट चार्जर पर निर्भर रहते हैं तो आपकी EV की बैटरी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के बेहतर परफॉर्मेंस देती रहेगी।

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0