businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निसान की गॉडजिला कार देखी क्या!

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 nissan display 1m gold godzilla car in dubai 35777दुबई। आजकल ऑटो कंपनिया नई नई डिजाइन के साथ कारों को बाजार में उतार रही है। लेकिन क्या आपने किसी ऑटो कंपनी को सोने से बनी बार पेश करते हुए देखा है। दुबई ऑटोमेकेनिका 2016 में निसान ने अपनी एक सोने की परत चढी कार पेश की है। इस कार की कीमत लगभग 6.66 करोड रूपए है।

दरअसल यह निसान की स्पोर्ट्स कार आर 35 जीटी है। निसान ने इस कार का नाम गॉडजिला रखा है। इस कार को कंपनी ने दुबई में चल रहे ऑटो प्रदर्शनी में पेश की है। ऑटो में आकर्षण का केन्द्र रही यह कार आर्टिस, कुल्ह रेसिंग और ताकाहिको इजावा का संयुक्त प्रयास है। इस कार में 3.8 लीटर की वी6 ट्विन टर्बो 545 एचपी इंजन लगा है।

इंजन अतिरिक्त हार्सपॉवर से लैस है। इस कार में एयरोडायनेमिक फीचर बढे हुए है। साथ ही इसमें पांव से बदले जाने वाले छह स्पीड वाले ड्यूअल क्लच ट्रांसमिशन हैं। इससे ड्राइवर रेस कार जैसी गति को चुन सकता है।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0