businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दूरसंचार स्पेक्ट्रम की अगली नीलामी मई-जून में

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 next auction of telecom spectrum in may juneनई दिल्ली। सरकार दूरसंचार स्पेक्ट्रमों की अगली नीलामी इस साल मई-जून में कर सकती है। यह बात शक्रवार को दूरसंचार सचिव राकेश गर्ग ने यहां कही। गर्ग ने कहा कि आगामी नीलामी में सरकार सभी उपलब्ध स्पेक्ट्रम रखेगी। उन्होंने कहा कि यह नीलामी मई और जून में कभी हो सकती है। गर्ग फिक्की-डब्ल्यूबीए विजन फोरम में बोल रहे थे।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 700, 800, 900, 1,800, 2,100, 2,300 और 2,500 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंडों के लिए आधार मूल्य तय करने की प्रçRया भी शुरू कर दी है। इससे संबंधित परामर्श पत्र में ट्राई ने नीलामी किए जाने वाले स्पेक्ट्रमों का आकार, स्पेक्ट्रम सीमा, ब्लॉक आकार, रोल-आउट दायित्वों और आधार मूल्य तय करने के तरीके जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया है। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0