businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नेस्ले इंडिया का मुनाफा 9 फीसदी  बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 nestle india april june net profit up 9 percent 240613नई दिल्ली। साल 2017 की दूसरी तिमाही में नेस्ले इंडिया के मुनाफे में 9.66 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 9.66 फीसदी बढक़र 263.43 करोड़ रुपये रहा, जो कि साल 2016 की समान अवधि में 240.22 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय में 7.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 2,484.73 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 2,316.71 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘समीक्षाधीन तिमाही में बिक्री में 7.3 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि घरेलू बिक्री में 8.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें कंपनी के नए उत्पादों तथा मैगी नूडल को दुबारा बाजार में उतारने का योगदान रहा।’’

नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘मैगी नूडल्स कारोबार में तेजी से हमारे नए उत्पादों को भी बढ़ावा मिला है ज्यादातर श्रेणियों में वृद्धि दर तेज रही है। जून में हालांकि जीएसटी लागू होने के कारण कारोबार में थोड़ा धीमापन देखा गया, क्योंकि स्टॉक में कमी हो गई थी और खरीदारी भी कम देखी गई थी।’’
(आईएएनएस)

[@ प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, प्यार तो...]


[@ ...तो ऎसी सैंडल पहनने वाली लडकियां होती हैं ईमानदार]


[@ इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0