businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माइंडट्री का मुनाफा 65 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 18, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 mindtree posts 65 percent rise 346567बेंगलुरू। वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में आईटी सेवा कंपनी माइंडट्री का मुनाफा 206 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 65 फीसदी और तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 30 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 32 फीसदी और तिमाही आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि हुई, जोकि 1,755 करोड़ रुपये रही।’’

डॉलर के संदर्भ में कंपनी के मुनाफे में सालाना 50 फीसदी और तिमाही आधार पर 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 2.9 करोड़ रुपये रही, जबकि कंपनी के राजस्व में सालाना आधार पर 19.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जोकि 24.6 करोड़ रुपये रही।

माइंडट्री के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोस्टोव रावनन ने एक बयान में कहा, ‘‘डिजिटल स्पेस में हमारी विशेषज्ञता से हम हमारे ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी लाभ मुहैया करा पाते हैं, जिससे कंपनी की विकास दर भी बढ़ती है।’’
(आईएएनएस)

[@ कुदरती तरीके से करें सफेद बालों को काला]


[@ जानिए क्यों गुस्से से लाल हो गई कॉमेडियन भारती..]


[@ चाहें रोमांच तो इवेंट मैनेजमेंट है बेस्ट ऑप्शन]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0