businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में लॉन्च हुई मर्सडीज की यह शानदार कार

Source : business.khaskhabar.com | Mar 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 mercedes benz s400 car launched in india 24724नई दिल्ली। लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सडीज बेंज ने अपनी नई कार भारत में लॉन्च कर दी है। मर्सडीज की यह कार एस क्लास का पेट्रोल वर्जन है। इस कार को मर्सडीज ने एस 400 नाम से भारत में लॉन्च किया है। इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है 1.31 करोड रुपये। ज्ञातव्य है कि इससे पहले मर्सडीज अपनी दो कारों को इस वर्ष भारत में लॉन्च कर चुकी है। गौरतलब है कि मर्सडीज पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कंपनी वर्ष 2016 में 12 नए और अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च करेगी। मर्सडीज ने अभी जो कार लॉन्च की है उसमें 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। साथ ही यह कार 7-स्पीड जीट्रॉनिक गियरबॉक्स से लैस है। इस कार के अन्य फीचर्स में लेदर रैप्ड केबिन, हाई रिजॉल्यूशन वाली 31.2 सेमी की टीएफटी स्क्रीन, रिक्लाइनिंग सीट के साथ मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0