businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केटकैप 4.13 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे रहे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 market cap of eight out of top 10 companies rises by ₹413 lakh crore hdfc bank and icici bank lead the pack 805624मुंबई । भारतीय इक्विटी मार्केट में बीते हफ्ते बड़ी रैली देखने को मिली है। इस दौरान देश की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के मार्केट कैप में 4,13,003.23 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।  
बाजार में तेजी आने की वजह शेयर बाजार का शानदार प्रदर्शन था। 6-10 मार्च की अवधि में सेंसेक्स 4,230.70 अंक या 5.77 प्रतिशत बढ़कर 77,550.25 और निफ्टी 1,337.50 अंक या 5.89 प्रतिशत बढ़कर 24,050.60 पर बंद हुआ। 
शीर्ष 10 में से जिन आठ कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस और एचयूएल शामिल हैं।
वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के मार्केटकैप में गिरावट देखी गई है।
एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 91,282.67 करोड़ रुपए बढ़कर 12,47,478.57 करोड़ रुपए हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 76,036.36 करोड़ रुपए बढ़कर 9,46,741.85 करोड़ रुपए हो गया है। 
बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 60,980.35 करोड़ रुपए बढ़कर 5,75,206.47 करोड़ रुपए हो गया है। एलएंडटी का मार्केटकैप 47,624.97 करोड़ रुपए बढ़कर 5,44,736.59 करोड़ रुपए हो गया है। 
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 45,873.43 करोड़ रुपए बढ़कर 10,66,293.69 करोड़ रुपए हो गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप 43,614.67 करोड़ रुपए बढ़कर 9,84,629.98 करोड़ रुपए हो गया है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) र्केट कैप में 26,303.49 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मार्केट कैप बढ़कर 9,13,331.92 करोड़ रुपये हो गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में भी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इसका मूल्यांकन 21,287.29 करोड़ रुपए बढ़कर 5,06,477.89 करोड़ रुपए हो गया।
दूसरी तरफ इन्फोसिस के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3,285.03 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,24,124.40 करोड़ रुपए रह गया।
इसी तरह, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 947.28 करोड़ रुपए की मामूली गिरावट आई, जिससे इसका मूल्यांकन 18,27,086.79 करोड़ रुपए पर आ गया।
गिरावट के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का स्थान रहा।
--आईएएनएस
 

[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]