businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन सोशल एप हब पर कई एप एक जगह मिलेंगे

Source : business.khaskhabar.com | Apr 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 many apps will have a place on the vodafone social app hub 27696नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन के सामाजिक निवेश कार्यक्रम के हिस्से वोडाफोन फाउंडेशन ने ‘वोडाफोन सोशल एप हब’ लांच किया है जिससे श्रेष्ठ सामाजिक एप एक वेब पते पर मिलेंगे।

इस प्लेटफार्म को लांच करते हुए फाउंडेशन के निदेशक (नियामक, बाह्य मामले और कारपोरेट सामाजिक भागीदारी) पी. बाला जी ने कहा, ‘‘मोबाइल तकनीक में देश के कई सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों से निपटने की अदभुत क्षमता है, इसलिए हमने यह एप लांच किया है।’’

यह एप नैसकॉम फाउंडेशन के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसके तहत विभिन्न सोशल एप की पहचान और समीक्षा के बाद उसे एक एप के तहत लाया जाएगा ताकि गैर सरकारी संगठन, एप निर्माता समेत विभिन्न हितधारकों को एक प्लेटफार्म पर जोड़ा जा सके।

नैसकॉम फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकांत सिन्हा ने कहा, ‘‘जहां भारत के वंचित समूहों में मोबाइल फोन की शक्ति के बारे में समझ बढ़ी है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि उनके लिए लाभकारी विभिन्न श्रेष्ठ सामाजिक एप को एक वेब पते के तहत एक जगह लाया जाए।’’(IANS)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0