businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एथेनॉल में खपत अधिक होने से मक्की का बिजाई रकबा बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 17, 2024 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 maize sowing area increased due to increased consumption of ethanol 690233-दुनिया में जितनी मक्का पैदा होती है उसका दो फीसदी भारत में उत्पादन
 
रामबाबू सिंघल
जयपुर।
देश में इन दिनों मक्की का बिजाई रकबा बढ़ने की खबरें मिल रही हैं। मक्का की तरफ किसानों को रुझान बढ़ा है। किसान सोयाबीन के स्थान पर मक्की की बिजाई कर रहे हैं। यानी खरीफ सीजन में मक्के की बिजाई बढ़ी है। जयपुर स्थित फर्म खंडेलवाल कार्पोरेशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि देश में मक्के की बिजाई वर्ष 2023 में 83.29 लाख हैक्टेयर में हुई थी, जबकि वर्ष 2024 में 83.95 लाख हैक्टेयर में हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश में मक्की की बिजाई 15.3 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि वर्ष 2024 में 20.8 लाख हैक्टेयर में बिजाई हुई है। जयपुर मंडी में मंगलवार को मक्की के भाव 2525 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बोले जा रहे हैं। खंडेलवाल का कहना है कि मक्के की बुआई बढ़ने से सोयाबीन की बुआई पिछड़ी है। नेशनल ऑयल मिशन और एथेनॉल ब्लेंडिंग मिशन में तालमेल की जरूरत है। एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने के कारण मक्के की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है। एक अनुमान के अनुसार एथेनॉल में 11 मिलियन टन मक्के का इस्तेमाल होगा। यही कारण है कि किसानों को मक्के के दाम ज्यादा मिलने की उम्मीद है। भारत में मक्के से एथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान ने मक्की का उत्पादन बढ़ाने के लिए 15 राज्यों के 78 जिलों में कलस्टर बनाए हैं। इन कलस्टरों में उन्नत बीज बांटे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एथेनॉल का उत्पादन गन्ना, मक्का और कटे चावल से प्रमुख तौर पर होता है, लेकिन गन्ने और धान की फसल में ज्यादा पानी की खपत होती है, जबकि मक्का में बहुत कम पानी लगता है। लिहाजा एथेनॉल के लिए मक्की का उपयोग करना प्रकृति के लिए भी बेहतर है। भारत में जितनी मक्का पैदा होती है, उसका करीब 47 फीसदी पौल्ट्री फीड में इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया भर में जितनी मक्का पैदा होती है उसका सिर्फ दो फीसदी भारत में उत्पादन होता है। मगर इन दिनों भारत में भी मक्के का इस्तेमाल औद्योगिक क्षेत्र में तेजी का बढ़ता जा रहा है।

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0